कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गंगा संरक्षण से जुड़े कार्यों में देरी पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने नाराजगी जताई। सीटीआई नहर पर सीढ़ियों, घाट और स्टील जाली का निर्माण शुरू नहीं होने पर उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को तत्काल काम शुरू कराने और प्रतिदिन प्रगति की निगरानी करने के निर्देश दिए। 14 नालों के अवरोधन एवं डायवर्जन और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा बैठक में डीएम सख्त दिखे। उन्होंने गंगा की स्वच्छता, नाला टैपिंग, एसटीपी निर्माण, तटवर्ती विकास, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति देखी।

पौधरोपण का सत्यापन होगा थर्...