कानपुर, जुलाई 25 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू में 23 माह से निलंबित चल रहे अनुचर जगदीश पाल को बहाल कर दिया गया है। दो साल पहले अगस्त 2024 में विवि के अभिलेखों में छेड़छाड़ करने के प्रकरण में जगदीश पाल को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेल भेजा था। जेल जाने के कारण विवि प्रशासन ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच का आदेश दिया था। लेकिन, जगदीश के जेल जाने के कारण विभागीय जांच संभव नहीं हुई। अब जगदीश जमानत पर छूट गए हैं लेकिन मुकदमा चल रहा है। जगदीश को रजिस्ट्रार के निर्देश पर विवि प्रशासन ने कार्यभार ग्रहण करा लिया है। क्योंकि विवि प्रशासन का मानना है कि अनंत काल तक निलंबित रखना उचित न होने के कारण जगदीश पाल का निलंबन आदेश न्यायालय की ओर से पारित होने वाले अंतिम आदेश के तहत तत्कालिक प्रभाव समाप्त किया गया है। हाला...