कानपुर, जुलाई 8 -- Kanpur News: कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के 41वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज की ओर से विवि परिसर (मेन गेट के पास) में बुधवार को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुला। शुभारंभ विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा, वित्त अधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी एवं वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्या डॉ. वंदना पाठक ने किया। प्रो. पाठक ने कहा कि इसके माध्यम से जनसाधारण को बाजार मूल्य की तुलना में अत्यंत कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी। इससे न केवल विद्यार्थियों को स्वास्थ्य क्षेत्र की योजनाओं की जानकारी प्राप्त होगी, बल्कि आम नागरिकों को भी किफायती स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम का संचा...