Kanpur News: सीएसजेएमयू के महिला शौचालय का वीडियो बनाता युवक गिरफ्तार
कानपुर, सितम्बर 4 -- Kanpur News: कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के महिला शौचालय में छात्राओं की चोरी-छिपे वीडियो बनाने वाले एक छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद हुआ। कल्याणपुर थाने की महिला दारोगा रुचि कुशवाहा विवि में शांति व्यवस्था की ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक पुरुष शौचालय की ओर से दीवार पर मोबाइल लगाकर महिला शौचालय की रिकॉर्डिंग कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने विवि के मेनगेट पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद आरोपित युवक को पकड़ लिया। उसकी पहचान कच्ची बस्ती, गोविंदनगर निवासी नमन सिंह के रूप में हुई। जांच में आरोपित के मोबाइल की गैलरी में आपत्तिजनक वीडियो भी मिला। महिला दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.