कानपुर, नवम्बर 4 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में बुधवार को अंतर-महाविद्यालयीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मेजबान छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं बंशी कॉलेज की टीम दूसरे और जनता कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही।कार्यक्रम में डॉ. राजेश प्रताप सिंह, डॉ. श्रवण कुमार यादव एवं डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा, विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी शुभम हज़ारिया और जॉइंट स्पोर्ट्स सेक्रेटरी सौरभ तिवारी भी रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्ता...