कानपुर, जुलाई 17 -- Kanpur News: कानपुर। सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य केन्द्र, राजकीय बाल गृह कल्याणपुर, बालिका गृह, स्वरूप नगर और आरोग्य क्लीनिक लाल बंगला समेत चार स्थानों में 135 से ज्यादा बच्चों का निःशुल्क स्वर्ण प्राशन कराया गया। सीएसजेएमयू स्वास्थ्य केंद्र पर वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डा. वंदना पाठक, डा अनुराग मिश्रा, स्कूल के निदेशक डॉ मुनीश रस्तोगी ने दीप प्रज्ज्वलन व भगवान धन्वंतरि के पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राजकीय बाल गृह कल्याणपुर में शिक्षिका सुमन, बालिका गृह में शिक्षिका संगीता सचान व आरोग्य क्लीनिक लाल बंगला में धर्मेंद्र दीक्षित, निशा, सावित्री, शेखर, संदीप आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...