कानपुर, जुलाई 31 -- Kanpur News: कानपुर। श्री अग्रसेन सेवा समिति 17 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) में श्रीमद् भागवत का आयोजन करेगी। समिति के अध्यक्ष दिनेश गोयल ने बताया कि नगर में प्रथम बार जया किशोरी की भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। महफिल में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। इसकी तैयारी के लिए एक समिति का चयन किया गया है, जिसमें अध्यक्ष दिनेश चंद गोयल, महामंत्री दीपक अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, कमल किशोर अग्रवाल, नरेश चंद्र गर्ग, गगन अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, देवी शरण अग्रवाल शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...