Kanpur News: सीएसए के 10 यूजी-पीजी छात्रों को प्लेसमेंट मिला
कानपुर, अगस्त 1 -- Kanpur News: कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के सेवायोजन के निदेशक डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि छात्रों के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत एंजिस फॉर्म टेक्नोलॉजी ने स्नातक एवं परास्नातक छात्रों का ऑनलाइन एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार से मूल्यांकन किया। 10 छात्रों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया। इन्हें आकर्षक वेतन पैकेज एवं करियर में उन्नति के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। कुलपति प्रो. संजीव गुप्ता ने चयनित छात्रों को बधाई दी। यहां मुलायम सिंह, सरिता पांडेय मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.