कानपुर, सितम्बर 4 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता सीएम ग्रिड निर्माण की बदहाल व्यवस्था और गड्ढों के कारण व्यापारी के घायल होने से नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार को किदवई नगर में धरना दिया। व्यापारियों ने सीएम ग्रिड की सड़क का निर्माण और गड्ढों को भरने का काम जल्द शुरू कराने की मांग की। साथ ही घायल व्यापारी नेता सुनील मिश्र के इलाज का खर्च मुआवजे के रूप में देने की मांग की।भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे के नेतृत्व में धरने में व्यापारियों ने बताया कि निर्माणाधीन सड़क पर बाइक से गिरने के कारण किराना व्यापारी सुनील मिश्र के दाहिने पैर में दो फ्रैक्चर हुए हैं। इस मार्ग पर पहले भी कई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। मनीष गुप्ता सलोने, अशोक शुक्ला, संजय भदौरिया, पवन गौड...