Kanpur News: सिर्फ कागजों पर संचालित हैं सामुदायिक शौचालय
कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया। इन शौचालयों में पानी की टंकी, नल और बिजली की व्यवस्था भी की जानी थी, ताकि ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी न हो, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता ने सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। सरवनखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र की शाहजहापुर निनायां गांव के मजरा भिखनापुर गांव में बना सामुदायिक शौचालय इसकी हकीकत बयां कर रहा है। शौचालय पर ताला लटका हुआ है। मौके पर न पानी की टंकी नजर आती है और न ही रोशनी की समुचित व्यवस्था। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से बनाया गया सामुदायिक शौचालय सिर्फ सरकारी कागजों में संचालित हो रहा है, जबकि धरातल पर इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब शौचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.