कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: मंगलपुर। संदलपुर क्षेत्र के नैपलापुर गांव में देर शाम आठ बजे जंगल से एक सियार गांव में घुस आया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सियार के हमले से गांव के रामसनेही, राजेश त्रिवेदी, मिथलेश कुमारी, रामप्यारी, मुन्नी देवी, दीपिका त्रिवेदी और संजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें प्रेम नारायण और दीपिका त्रिवेदी को इलाज के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य घायल औरैया जनपद में अलग-अलग अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सियार को खदेड़ कर मार दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...