कानपुर, जुलाई 26 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। सिमरा गांव में घर में धावा बोल दंपति समेत बच्चों पर जानलेवा हमला करने में नौबस्ता पुलिस ने तीन आरोपितों का दबोच लिया, फिर क्षेत्र में उनका आतंक खत्म करने के लिए कई किमी घुमाकर जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपित गिड़गिड़ाते हुए अपराध न करने की कसम खाते रहे। बता दें कि आरोपितों ने वर्चस्व कायम रखने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। सिमरा गांव निवासी नीरज कुमार के मुताबिक, 24 जुलाई की रात गांव के सूरज, सर्वेश उर्फ बल्लू, कृष्णा व एक अन्य ने घर में धावा बोल दिया था। दबंगों ने धारदार हथियार से उनपर, पत्नी व बच्चों पर हमला किया। बचाने आईं मां पर ईंट से प्रहार कर सिर फोड़ दिया। शोर सुन आरोपित अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग निकले थे। इधर, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस...