कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जिले में डेंगू कहर बरपा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में भले ही ड़ेंगू मरीजों की संख्या 38 ही हो पाई है,लेकिन निजी अस्पतालों में डेंगू पीड़ित मरीजों का बडी संख्या में इलाज हो रहा है। डेरापुर ब्लॉक के सिठमरा गांव में डेंगू ने पांव पसार दिए हैं। यहां डेंगू से पीड़ित तीन मरीज मिल चुके हैं। जबकि डेंगू के लक्षण वाले बुखार से पीड़ित यहां के एक युवक की मौत हो गई। वहीं गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं। जिले में मलेरिया व डेंगू का प्रकोप लगतार बढ़ रहा है। डेंगू के लक्षण वाले बुखार से बड़ी संख्या में लोगों की मौतें हुई थीं। इसके बाद भी जिम्मेदार गंभीर नहीं दिख रहे हैं। संचारी रोग अभियान में महज खाना पूरी होने से बुखार के प्रकोप के साथ मलेरिया व डेगू पांव पसारता जा रहा है। ज...