कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। क्षेत्र में इन दिनों संक्रामक बीमारियों का प्रकोप चरम पर है। वायरल बुखार और डेंगू के पैर पसारने से गांवों में घर-घर मरीज देखने को मिल रहे हैं। डेरापुर क्षेत्र के सिठमरा और अमौली गांव में स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। जहां दर्जनों लोग तेज बुखार, बदन दर्द और कमजोरी की चपेट में हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बीमारी फैलने के बावजूद जिम्मेदार स्वास्थ्य अधिकारी इस ओर कोई ठोस ध्यान नहीं दे रहे हैं। सिठमरा गांव में स्थिति बेहद खराब है। यहां के निवासी विकास पाल, उनकी पत्नी पिंकी, सोनू खान, महक और रचना समेत कई लोग पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। यह भी पढ़ें- Etah News: बुखार का प्रकोप: हत्सारी में महिला की मौत, एडी और जेडी हेल्थ गांव पहुंचे वहीं पास के अमौली गांव में भी बीमारी ने व...