कानपुर, अगस्त 24 -- Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ के छबीलेपुरवा चौराहे पर रविवार रात सिगरेट के 13 रुपये मांगने पर पान दुकानदार पर आरोपित ने तमंचा तानकर फायर करने का प्रयास किया। इस पर दुकानदार ने दुकान का शटर गिराकर अपनी जान बचाई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। वहीं पीड़ित ने जाजमऊ थाने में शिकायत की है। चकेरी के संजीव नगर निवासी पिंटू चौरसिया के अनुसार उनकी छबीलेपुरवा में चौरसिया पान शाप के नाम से दुकान है। जिसे वह अपने छोटे भाई हरिकेश के साथ संचालित करते हैं। पिंटू ने बताया कि बीती रविवार रात उनकी दुकान पर थानक्षेत्र का निवासी आरोपित नशे की हालत में आया और उसने 13 रुपये कीमत की सिगरेट ली। रुपये मांगने पर आरोपित गाली गलौज कर धमकी देने लगा। इसके बाद वह बिना सिगरेट के पैसे दिए चला गया। कुछ देर बाद आरोपित वापस दुकान पर आया और ईंट फेंकने लगा। इस...