कानपुर, सितम्बर 2 -- Kanpur News: कानपुर। उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन के सहयोग से दरबार साहब अमृतसर यात्रा पर गई शहर की सिख संगत ने ऐतिहासिक गुरु तेग बहादुर साहिब जी के जन्म स्थल गुरुद्वारा गुरु के महल में बुधवार को तीन घंटे तक कीर्तन समागम किया। अमृत कौर, जशनदीप सिंह, बलजीत कौर मीनू, कुलवंत कौर ने शबद गायन कर संगत को निहाल कर दिया। फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा, सतबीर सिंह मक्कड़, मनजीत सिंह चड्ढा, जसवीर सिंह मल्होत्रा, शरणजीत कौर सोनी, रविंदर कौर आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...