कानपुर, जुलाई 7 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। शासन के निर्देश पर तहसील स्तर पर लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए माह में दो बार आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस महज औपचारिक होकर रह गए है। शिकायतों के निस्तारण में खानापूरी होने से लोग तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं। सोमवार को अकबरपुर में आयोजित जिला स्तरीय समाधान दिवस में महाराजपुर ढुलबजा गांव के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अफसरों पर मनमाने ढंग से सिंचाई विभाग के फीडर से गांव की लाइन जोड़े जाने से पांच घंटे ही आपूर्ति मिलने की शिकायत की। इस पर अधिशाषी अभियंता को प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इस मौके पर सभी छह तहसीलों में पहुंचे 715 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें सिर्फ 23 का मौके पर निस्तारण कराने का दावा किया गया। यह भी पढ़ें- Banda News: समाधान द...