कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। सावन के तीसरे सोमवार को होने वाले जलाभिषेक के लिए जिले के 37 मंदिरों में आज आस्था का ज्वार उमड़ेगा। पौराणिक व प्राचीन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व कावड़ियों के जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे। प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक के दौरान होने वाली श्रद्धालुओं व कांवड़ियों की भीड़ के मद्देनजर बैरीकेडिंग कराने के साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भागवन शिव की आराधना के पावन माह सावन में हर सोमवार को जलाभिषेक के लिए जिले के 37 प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस मौके पर घरों व मंदिरों में रुद्राभिषेक के साथ तमाम धार्मिक आयोजन भी होते हैं। इस पावन माह के तीसरे सोमवार को बनीपारा जिनई स्थित पौराणिक बाणेश्वर महादेव मंदिर, रसूलाबाद के धर्मगढ़ मंदिर, डेरापुर के कपाले...