कानपुर, अगस्त 27 -- Kanpur News: कानपुर। मेरा परिवार मेरा स्वाभिमान सेवा ट्रस्ट संचालित शिक्षा से वंचित बच्चों की पाठशाला, उजियारी देवी मंदिर परिसर में गुरुवार को निःशुल्क मेहंदी का आयोजन किया गया। पाठशाला की बेटियों खुशी, वैष्णवी, अनुष्का, अनन्या, मानवी ने मेहंदी रचाकर सबका मन मोह लिया। बच्चियों की कला और संस्कार देखकर सभी महिलाएं भाव-विभोर हो गईं। समाज सेविका अनुप्रिया दोशी ने सभी महिलाओं को शृंगार स्वरूप गजरा और चूड़ियां वितरित कीं। सावन कजरी महोत्सव के लोकगीतों पर नृत्य कर आनंद लिया। मंदिर परिसर सावन की मस्ती, कजरी की मिठास और मेहंदी की खुशबू से गूंज उठा। प्रबंधक प्रकाश श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। यहां पुष्पा शुक्ला, गीता शुक्ला, उषा देवी, आशा गंगवार सहित अनेक उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सावन महोत्सव का भव्य आयोजन य...