कानपुर, नवम्बर 1 -- Kanpur News: बिधनू, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बिधनू ब्लॉक के एक निजी गेस्ट हाउस में घाटमपुर व नगर पालिका के 97 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा। इसमें पंजीकृत 105 जोड़ों में से 97 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। गेस्ट हाउस परिसर में बने पंडाल में 95 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया, जबकि अलग-अलग कमरों में 2 जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। इसमें 64 हजार रुपये की आर्थिक सहायता कन्या के बैंक खाते में ऑनलाइन भेजी जाती है। इसके अलावा 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी जाती है। शेष 15 हजार रुपये प्रति जोड़े के हिसाब से भोजन, पंडाल, फर्नीचर, ...