कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान, कानपुर के आह्वान पर मंगलवार को शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं में एक अभूतपूर्व एवं देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में सूचना लिखे जाने तक लगभग 105791 छात्र-छात्राओं, आचार्यों और शिक्षकों ने सामूहिक सम्पूर्ण वन्देमातरम् गान किया गया। कई विद्यालयों में प्रार्थना सभाओं का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों को बताया गया कि 26 से 30 नवंबर तक बृजेन्द्र स्वरूप पार्क, बेनाझाबर, में 'हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला' का आयोजन होगा। कहा कि यह मेला हमारी प्राचीन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, पारिवारिक एवं मानवीय मूल्यों तथा सेवा कार्यों से जुड़ने का एक स्वर्णिम अवसर है। इन कार्यक्...