कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता शहर की बैडमिंटन खिलाड़ी सान्विका गुप्ता का चयन राष्ट्रीय अंडर-15 बालिका एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बेंगलुरु में 30 नवंबर से पांच दिसंबर के बीच होने वाली प्रतियोगिता में वह उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। सान्विका ने 21 से 25 अक्तूबर के बीच गोरखपुर में हुई योनेक्स-सनराइज यूपी सब-जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप के अंडर-15 एकल वर्ग में उपविजेता का खिताब जीता था। वहीं, झांसी की आरुषि गर्ग के साथ अंडर-15 युगल वर्ग का खिताब जीतकर प्रदेश चैम्पियन बनीं थी। अंडर-17 युगल वर्ग में भी वह उपविजेता रहीं। इससे पहले मेरठ में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सान्विका ने अंडर-15 एकल और युगल, दोनों वर्गों में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बैडमिंटन में मेरठ ...