कानपुर, अगस्त 28 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर कला में भंडारे के दौरान बाइक निकालने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सात महीने बाद 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कल्याणपुर कला में बीती 11 जनवरी को भंडारा चल रहा था। इसी दौरान बाइक निकालने को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट हो गई। मामले में घायल हुए अभिषेक दीक्षित की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के रामसागर कटियार समेत नौ नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं दूसरे पक्ष ने पुलिस पर कोई भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद रामसागर कटियार ने कोर्ट में वाद पत्र दाखिल किया। रामसागर ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र नाथ दीक्षित, उनकी पत्नी गीता दीक्षित, बेटे अनुराग उर्फ राहुल दीक्षित और...