कानपुर, जुलाई 12 -- Kanpur News: कानपुर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित के मोबाइल नंबर के खिलाफ डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, ब्लैकमेलिंग जैसे आरोप कई राज्यों में दर्ज हैं। आरोपित ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसका मोबाइल नंबर बेटा चला रहा था। फिलहाल टीम आरोपित युवक की तलाश में जुटी है। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ साइबर वज्र अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय साइबर अपराध समन्वय पोर्टल पर संबंधित मोबाइल नंबर पर कई शिकायतें मिली थीं। इसके आधार पर टीम ने बिल्हौर के ग्राम महेशपुर निगोहा निवासी राम सिंह को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- जिले में अलग अलग थाना क्षेत्रों से साइबर ठगी में 5 शातिर गिरफ्तार आरोपित के मोबाइल नंबर के खिलाफ यौन उत्पीड़न, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमक...