कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: रूरा,संवाददाता। डिजिटल अपराधों के खिलाफ पुलिस के कड़े रुख के बीच, रूरा थाना क्षेत्र में लोगों को जालसाजी का शिकार बनाने वाले एक शातिर साइबर ठग का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी धरपकड़ के लिए टीमें लगाई है। सिठमरा चौकी इंचार्ज शिवबहादुर सिंह को पिछले कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में सक्रिय एक शातिर दिमाग युवक भोले-भाले लोगों को डिजिटल माध्यमों से अपने जाल में फंसाकर उनसे मोटी रकम ऐंठ रहा है। इस जानकारी को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज ने एक विशेष टीम का गठन कर संदिग्ध पर गोपनीय निगरानी शुरू कर दी। जांच और साक्ष्यों के संकलन के बाद ठगी की बात सच साबित होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपी की पहचान सरायगढ़ेवा के ...