कानपुर, अगस्त 3 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता बर्रा बाईपास चौराहे से कर्रही को जाने वाली सड़क पर जानलेवा सफर को लेकर भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा था। इस पत्र का नगर आयुक्त ने संज्ञान लिया। मुख्य अभियंता नगर निगम ने स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर ऊबड़-खाबड़ सड़क होने को लेकर उसे जेसीबी मंगवाकर मोटरेबल कराया ताकि वाहन आराम से निकल सके। बारिश बाद यह सड़क बनेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...