Kanpur News: सहज योग से मिलती है आंतरिक शांति, संतुलन
कानपुर, अगस्त 31 -- Kanpur News: कानपुर। जेसीआई लावण्या एवं सहज योग मेडिटेशन ने सोमवार को सहज योगा मेडिटेशन का आयोजन विजय विला में किया। वक्ताओं ने कहा कि सहज योग में ध्यान व्यक्ति को अपने भीतर की सहज जागरूकता से जुड़ने और आत्म-अनुभूति की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता करता है। सहज योग की ओर से भारती गर्ग, श्रुति झुनझुनवाला, अनुभा मित्तल, शिखा त्रिवेदी ने मार्गदर्शन किया। अध्यक्ष स्वाति दीक्षित ने कहा कि इस पहल के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सहज योग की सरल ध्यान प्रक्रिया से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है। यहां आद्या यादव, अनुभूति गुप्ता, मनीषा सोनी, नित्या चावला, नीतू शुक्ला आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.