कानपुर, अगस्त 17 -- Kanpur News: कल्याणपुर। गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को सस्ते आवास दिलाने का झांसा देकर रुपये ऐंठने और आवास विकास परिषद के नाम पर फर्जी दस्तावेज व रसीद देने के मामले में रावतपुर पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मथुरा नगर निवासी करन चौहान उर्फ नाटे को अशोक वाटिका चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में आरोपित वांछित चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...