कानपुर, सितम्बर 4 -- Kanpur News: रसूलाबाद/पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के नोनापुर गांव के पारस पुत्र मनोज कुमार को घर में सफाई करते समय सर्पदंश से हालत बिगड़ गई। परिजन उसको गंभीर हालत में सीएचसी पुखरायां लाए। यहां मौजूद डॉ. आरती सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया। इसी तरह रसूलाबाद थाना क्षेत्र के दया गांव निवासी अभिषेक की खेत पर काम करते समय सर्पदंश से हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी रसूलाबाद ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने उनको भर्ती कर उपचार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...