कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: सरसौल। सरसौल रेलवे स्टेशन में बने आरओबी के एक गर्डर का कुछ हिस्सा धंस कर क्षतिग्रस्त हो गया। ऊपर के हिस्से पर भी बड़ा क्रैक आया है। लोगों ने काम की गुणवत्ता को घटिया बता उच्चाधिकारियों से शिकायत किए जाने की बात कही है। सरसौल क्रासिंग पर दो साल पहले लगभग 30 करोड़ की लागत से आरओबी का निर्माण कराया गया था। रविवार को ग्रामीणों को आरओबी में एक जगह नीचे की तरफ का कुछ हिस्सा धंसा और टूटा हुआ दिखाई दिया। लोगों ने ऊपर जाकर देखा तो पुल के किनारे-किनारे बनी ऊपरी दीवाल भी क्रैक मिली। काफी दूर तक रेलिंग भी क्षतिग्रस्त थी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पिलर से पहले सर्विस लेन का निर्माण शुरू, जल्द रफ्तार पकड़ेगा आरओबी का काम आसपास के लोगों ने बताया कि पुल का मसाला टूटकर गिरता रहता है। वहीं लोगों ने इतनी जल्दी पुल में गड़ब...