कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। बीएसए ने गुरुवार को दोपहर बीआरसी सरवनखेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण कियाा। निरीक्षण के दौरान बीआरसी परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं कर्मी के अनुपस्थित मिलने पर स्पष्टीकरण तलब किया है। बीएसए आशीष पाण्डेय गुरुवार सुबह निरीक्षण में बीआरसी सरवनखेड़ा पहुंचे। यहां कार्यालय में कार्यरत मो. तारिक अनवर एवं ब्लॉक समन्वयक गुणवत्ता अनुपस्थित पाए गए। जबकि शेष कार्मिक उपस्थित मिले। कार्यालय कक्ष व परिसर के बाहर साफ-सफाई की व्यवस्था बदहाल मिली। साथ ही कार्यालय अभिलेखों का रखरखाव भी सुव्यवस्थित नहीं था। इस पर बीआरसी को कार्यालय परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा कार्यालयीय अभिलेखों को पटलवार व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पूर्व में निर्गत निर्देशों के अद्यतन...