कानपुर, अक्टूबर 28 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा पिछड़ा मोर्चा कानपुर उत्तर की ओर से मंगलवार को नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में 'सबसे ऊंचा सरदार' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। अनिल ने कहा कि सरदार पटेल का पूरा जीवन देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए समर्पित रहा। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व के कारण देशी रियासतों के एकीकरण में ऐतिहासिक सफलता मिली। भाजपा जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सरदार पटेल जयंती पर निकलेगी रन फॉर...