Kanpur News: सरदार पटेल जयंती पर निकलेगी रन फॉर यूनिटी
कानपुर, अक्टूबर 28 -- Kanpur News: कानपुर। 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने वाले कार्यक्रम आयोजित होंगे। तैयारियों के संबंध में बुधवार को एडीएम सिटी सौरभ सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। एडीएम ने बताया कि सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। विद्यालयों में सुबह सभाओं के दौरान सरदार पटेल के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों के बीच निबंध, वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिताओं के साथ राष्ट्रीय एकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.