कानपुर, नवम्बर 8 -- Kanpur News: शिवली,संवाददाता। प्रदेश सरकार के गड्ढा मुक्त अभियान को लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पलीता लगाने में जुटे हुए हैं। सड़क पर गड्ढे तालाब की शक्ल ले चुके हैं और इन पर चलना जानलेवा साबित हो रहा है। बाबजूद इसके सड़कों की मरम्मत को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई दे रही है। कुछ ऐसा ही नजारा मैथा क्षेत्र के शिवली-रसूलाबाद मुख्य मार्ग पर देखने को मिलता है। सुगम व सीधा होने के साथ कानपुर से बायां चौबेपुर होते हुए शिवली-रसूलाबाद मुख्य मार्ग होने के चलते इस मार्ग पर दिन रात दुपहिया चौपहिया समेत छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन बना रहता है। पांडु नदी पुल के समीप के लेकर क्षेत्र के औरंगाबाद व बन्नापुर गांव तक करीब 15-20 किलोमीटर सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे आएदिन दोपहिया, चौपहिया वाहन सवार ओवरटेक करने के चक्कर में गड्ढों की...