कानपुर, सितम्बर 2 -- Kanpur News: नगर निगम में चल रहे टेंडर रैकेट का खुलासा एक दिन में नहीं हुआ। इसके लिए एलआईयू (लोकल इंटेलीजेंस यूनिट) की टीम ने एक महीने तक कड़ी मशक्कत की। ठेकेदार बनकर अधिकारियों और कर्मचारियों से टेंडर मांगे। कर्मचारियों को चाय समोसा और ब्रेड पकौड़े खिलाए। आर्थिक लाभ का लालच दिया। अलग-अलग विभाग में भरोसा जमाने के बाद एक रिपोर्ट तैयार हुई, जिसने नगर निगम में चल रहे काले खेल का चिट्ठा खोलकर रख दिया। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार की लगातार आ रही शिकायतों पर पुलिस आयुक्त ने नवंबर 2025 में केडीए, नगर निगम, आरटीओ, तहसील, केस्को, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग की जांच कराने के लिए एलआईयू को लगाया था। एलआईयू की छह टीमें अलग-अलग विभागों में लगाई गईं। हर टीम में चार से छह लोग शामिल थे। नगर निगम की बात करें तो यहां छह लोगों की टीम...