कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। समाजसेवी प्रियंका गुप्ता की पुस्तक नोएडा का विमोचन गुमटी स्थित एक होटल में गुरुवार को हुआ। किताब में नोएडा के किस्से-कहानियां और जीवनशैली को लिखा है। विमोचन के मौके पर प्रियंका ने कहा कि नोएडा स्थित ससुराल के बाद मायका कानपुर पर भी किताब लिख रही हूं। कार्यक्रम का संचालन दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य प्रदीप मिश्रा ने किया। मौके पर गोपाल खन्ना, शरद सेठ, विनय राज सिंह चंदेल, प्रेम प्रकाश निषाद, शिवीद्र पांडेय, अनिल अवस्थी, अखिल त्यागी, प्रीति रंजन, सावित्री टंडन, सुरेंद्र मिश्रा, जय सिंह भदोरिया, मयंक गुप्ता, गिरीश श्रीवास्तव, राज गुप्ता आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...