कानपुर, नवम्बर 24 -- Kanpur News: शिवली,संवाददाता। मैथा ब्लॉक क्षेत्र के बैरी दरियाव गांव में श्रमिक भरती संस्था द्वारा प्रोत्साहित जागृति महिला समिति की ओर से मंगलवार को उन्नीसवीं वार्षिक आम सभा धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने आए रायबरेली बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के पूर्व मुख्य प्रबंधक प्रवीण पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहाकि इस समिति की महिलाएं ईमानदारी से अपने बैंक खाते के प्रयोग करते हुए समय से लेनदेन करती आ रही हैं। इसका परिणाम ये है कि समिति के एक भी बैंक खाता निष्क्रिय नहीं हुए है और इन महिला सदस्यों द्वारा छोटी-छोटी बचत कर 31 मार्च 2026 तक कुल दो करोड़ अट्ठावन लाख 30 हजार एक सौ पचास रुपए जमा किए गए हैं। ग्रामीण महिलाओं द्वारा छोटी-छोटी ...