कानपुर, नवम्बर 19 -- Kanpur News: कानपुर देहात। प्रदेश सरकार सभी वर्गो के उत्थान का काम कर रही है। प्रदेश में दलित समाज के कल्याण के लिए सरकार ने तमाम योजनाएं शुरू की है। गुरूवार को मूसानगर कस्बे के अच्युत ब्रह्मधाम में चल रहे 34वें भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने यह बात कही। सपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहाकि राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले सनातन प्रेम का बहुरुपियापन कर रहे हैं। मूसानगर कस्बे के अच्युत ब्रह्मधाम में चल रहे भक्तियोग वेदांत सम्मेलन में दोपहर बाद पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भागवत पीठ को नमन करते हुए कहाकि प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के प्रयास से पूरे देश में सनातन की पताका फहरा रही है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले रामलला ...