Kanpur News: सफाई की मांग पर एडीएम को दिया ज्ञापन
कानपुर, जुलाई 7 -- Kanpur News: सरसौल। तहसील नरवल के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण, चोक नालियों और बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ मंगलवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने एसडीएम नर्वल को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश वर्मा ने आरोप लगाया कि महाराजपुर, सरसौल, नरवल, पाली, कुढ़नी और साढ़ बाजारों में अतिक्रमण से मार्ग बेहद संकरे हो गए हैं। उन्होंने मांग की है कि अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए, सभी बाजारों में सप्ताह में कम से कम तीन दिन सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। इस मौके पर दीपक मिश्रा, रवि सिंह, शिववीर सिंह तोमर, अभय गुप्ता आदि रहे। यह भी पढ़ें- आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों के शोषण का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.