कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में नवप्रवेशित छात्रों के समग्र विकास के लिए प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य, एकाग्रता और संतुलित जीवनशैली के गुर सिखाए गए। पहले सत्र में उद्यमी एवं आर्ट ऑफ लिविंग के फैकल्टी सदस्य डॉ. हितेश जायसवाल ने पूर्ण बुद्धिमत्ता विषय पर जानकारी दी। कहाकि, सफल जीवन के लिए एकाग्रता, भावनात्मक संतुलन, आत्म-जागरूकता और सकारात्मक सोच जरूरी है। दूसरे सत्र में सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. सीमा सोनकर ने पारंपरिक भारतीय आहार के पोषण संबंधी महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में अधिष्ठाता डॉ. कौशल कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...