कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: कानपुर। सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग और शनिवार-रविवार अवकाश की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बुधवार को बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों ने फूलबाग में प्रदर्शन किया। संयोजक रजनीश गुप्ता ने कहा कि पांच दिन बैंकिंग अब केवल मांग नहीं, बल्कि दो दशक से चले आ रहे संघर्ष का निर्णायक मुद्दा बन चुका है। वर्ष 2006 में मांग उठने के बाद 2011 में संसद में भी इसे उठाया गया। 2015 से हर महीने दूसरे व चौथे शनिवार को अवकाश लागू हुआ, लेकिन सभी शनिवार की छुट्टी का प्रस्ताव लंबित है। पांच दिन बैंकिंग कर्मचारियों का अधिकार है। यह भी पढ़ें- सप्ताह में पांच दिवसीय बैंकिंग को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन यहां प्रवीण मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा, अंकुर मिश्रा आदि रहे। यह भी पढ़ें- बैंक कर्मचारी बोले, पांच दिन क...