कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने रविवार को बिठूर स्थित बंसी कॉलेज में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। हर वर्ष की तरह आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में उन्होंने प्रदेश में भाईचारा बढ़ने, नफरत कम होने और सामाजिक सौहार्द मजबूत होने की कामना की। विधायक ने कहा कि सभी वर्गों के लोग आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ें तथा प्रदेश में सामाजिक न्याय और जनहित की राजनीति मजबूत हो। उन्होंने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने, इसी कामना के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। अमिताभ बाजपेई ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में विकास, सामाजिक न्याय और सौहार्द की राजनीति को मजबूती मिली है। यह भी पढ़ें- Varana...