कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान शनिवार को सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभियान के तहत बूथों पर डटे रहे। अभियान की हकीकत परखने के लिए सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने टीम के साथ शहर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। महानगर अध्यक्ष के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव और महासचिव संजय सिंह के साथ दर्जनों पोलिंग स्टेशनों का औचक निरीक्षण कर 'पीडीए प्रहरियों' और बीएलए की मौजूदगी देखी। हाजी फजल महमूद ने कहा कि यदि सूची में एक ही नाम या पता बार-बार आए तो तुरंत उसकी रिपोर्ट सपा महानगर कार्यालय भिजवाएं ताकि फर्जी वोटरों पर लगाम कसी जा सके। यह भी पढ़ें- Moradabad News: बैनर न फ्लैक्सी, बीएलओ की जगह काम करता मिला पति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...