कानपुर, अक्टूबर 13 -- Kanpur News: कानपुर। घाटमपुर में पीडीए सम्मेलन में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का नौबस्ता चौराहे और मौरंग मंडी के पास कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पार्षद पति अर्पित यादव ने उन्हें डॉ. भीमराव आंबेडकर की पीतल की प्रतिमा भेंट की। सयुस नगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी ने नौबस्ता चौराहे पर स्वागत किया। इस दौरान सपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला, सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमरान, साहिल यदुवंशी, आदर्श सिंह, हर्ष, शेखर यादव, अनिकेत कटियार, अनुज सिंह चौहान, विकास वर्मा, संजय यादव, केशव यादव रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: सांसद रामजीलाल सुमन का सपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...