कानपुर, जुलाई 26 -- Kanpur News: संविधान मान स्तंभ दिवस पर समाजवादी पार्टी ने कानपुर नगर और ग्रामीण में कार्यक्रम कर संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और आरक्षण की मजबूती का संकल्प लिया। दोनों कार्यक्रमों में संविधान की प्रस्तावना सामूहिक रूप से पढ़ी गई। लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कानपुर महानगर कार्यालय नवीन मार्केट में आयोजित 'आरक्षण बचाओ सेमिनार' की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने की। कार्यक्रम से पहले उन्होंने फूलबाग स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए आरक्षण व्यवस्था को पूरी ईमानदारी से लागू करना होगा। यह भी पढ़ें- संविधान बचेगा तभी आरक्षण बचेगा: अखिलेश बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए सामाजिक न्याय की अवधारणा को मज...