कानपुर, जुलाई 22 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। कस्बे के नाहरपुल बीते दिन सपा नेता के घर पथराव करने वालों के खिलाफ सपा नेता की तहरीर पर एक नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के गुटैहा नहर पुल निवासी सपा नेता आनन्द सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीती 11 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे अमर सिंह का पुरवा निवासी कप्तान पुत्र शंकर अपने कई अन्य साथियों के साथ उनके दरवाजे आ पहुंचा। आरोप है कि कप्तान और उसके साथियों ने वहीं ठेला लगाने वाले फल विक्रेता कल्लू के साथ अचानक मारपीट शुरू कर दी।जान बचाने के लिए बदहवास फल विक्रेता कल्लू भागकर पास में ही स्थित आनन्द सिंह के दरवाजे की ओर आ गया। जब आनन्द सिंह ने बीच-बचाव करते हुए दबंगों को मारप...