Kanpur News: सपा के पांच एमएलसी प्रत्याशियों की जीत पर जश्न
कानपुर, अक्टूबर 28 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी के पांच प्रत्याशियों की जीत पर बुधवार को शहर में सपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। नगर अध्यक्ष फजल महमूद के नेतृत्व में नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय से परेड चौराहे तक कार्यकर्ताओं ने राहगीरों, दुकानदारों और रिक्शा चालकों को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। सपाइयों ने वाराणसी शिक्षक सीट से लाल बिहारी यादव, आगरा शिक्षक सीट से डॉ. आकाश अग्रवाल, इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट से डॉ. मानसिंह यादव, लखनऊ स्नातक सीट से कांति सिंह और वाराणसी स्नातक सीट से आशुतोष सिन्हा को बधाई दी। फजल ने कहा कि चुनाव परिणामों ने भाजपा सरकार को आईना दिखाया है। यह भी पढ़ें- UP MLC Result: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी BJP पस्त, टीचर जीत चुकी SP ग्रेजुएट में भी आगे उनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.