कानपुर, सितम्बर 21 -- Kanpur News: रसूलाबाद,संवाददाता। क्षेत्र के उसरी बिलहा स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार को सपा की जनपंचायत आयोजित की गई। पंचायत में एटा सांसद ने गुटबाजी छोड़कर पार्टी हित में काम करने की नसीहत दी।

जनपंचायत में सांसद की बातें सोमवार को रसूलाबाद क्षेत्र के उसरी बिलहा स्थित एक गेस्ट हाउस में एटा सांसद देवेश शाक्य ने लोहिया वाहिनी द्वारा आयोजित जन पंचायत में शामिल होकर गुटबाजी छोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में मंहगाई व भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। शिक्षित युवा बेरोजगारी से परेशान है। उनकी फिक्र करने वाला कोई नहीं दिख रहा है। भाजपा किसी भी प्रकार सत्ता पर काबिज होना चाहती है। देश के युवाओं को अपाहिज बना रही है। गरीब व किसान परेशान हो गया है। समय पर खाद बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ...