Kanpur News: सनिगवां में गाली देने का विरोध करने पर पिता पर झोंका फायर, घायल
कानपुर, सितम्बर 26 -- Kanpur News: चकेरी। सनिगवां के कांशीराम कॉलोनी में शुक्रवार को बच्चे को गाली देने का विरोध करने पर आरोपित पड़ोसी ने युवक के सीने पर तमंचा तानकर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि पीड़ित ने तमंचे पर हाथ मारकर खुद को बचाने का प्रयास किया। इससे पीड़ित के हाथ में छर्रे लग गए। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है। सनिगवां कांशीराम फेस-1 निवासी मोहम्मद जमील मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी साहिबा और नौ वर्षीय बेटा है। जमील ने बताया कि शुक्रवार रात पड़ोसी मुन्ना उनके बच्चों को गालियां दे रहा था। बेटे ने इसकी शिकायत की तो वह विरोध करने पहुंच गए। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद जमील पान मसाला लेने दुकान गए थे। लौटकर घर की सीढ़ियां चढ़ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.