कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। सनातन सेवा सत्संग समिति ने सनातन की विभूतियां प्रश्नोत्तरी 2026-27 का आयोजन विश्व बैंक सेक्टर डी में किया था। प्रतियोगिता में कक्षा 8 के छात्र आश्विक त्रिवेदी ने प्रथम, शिवम महतो ने द्वितीय और आराध्या यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा 9 में दिव्यांश यादव ने प्रथम, शुभांगी द्विवेदी ने द्वितीय तथा दिव्यांशी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाणिज्य कर विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी केबी मिश्रा रहे। समारोह में प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता, सनातन सेवा सत्संग समिति के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य सुधीर भाई मिश्र, विद्यालय के डायरेक्टर रत्नेश ...